विद्युत सुरक्षा पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ
रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान (सी.टी.आई.) रायपुर में विद्युत वितरण अभियंताओं के लिये तीन दिवसीय विद्युत सुरक्षा विषय पर र्प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (आर.ई.सी.) भारत सरकार के उपक्रम हैदराबाद द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रीय मुख्यालय रायपुर, दुर्ग, राजनांदगाँव, जगदलपुर, रायगढ़, अंबिकापुर, रायपुर (ग्रामीण), रायपुर (शहर) से तीन-तीन अधिकारी तथा छत्तीसगढ़ राज्य पावर ट्रांसमिशन कंपनी रायपुर से एक अधिकारी सम्मिलित हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 25 प्रतिभागियों मे ंअतिरिक्त मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, कनिष्ठ अभियंता सम्मिलित है।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण में पटना-रॉची से आये विषय विशेषज्ञ सेवानिवृत्ति मुख्य विद्युत निरीक्षक श्री यामिनमुनीर खान एवं श्री आर.जे. सिंह सेवानिवृत्ति मुख्य अभियंता द्वारा प्रतिदिन 4 सत्रो ंमें आयोजित होने वाली कार्यक्रम में विद्युत प्रणाली में सुरक्षा की आवश्यकता, सुरक्षा की प्रतिज्ञा, सुरक्षामंजूरी, सुरक्षा उपकरण, दुर्घटनाओ के विभिन्न कारण दुर्घटना प्रतिवेदन दुर्घटना की समीक्षा और रोकथाम, सुरक्षा के उपाय और केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण का नियम (2010 एवं संशोधन), 33/11 उपकेन्द ्रमें अर्थिंग प्रेक्टिस, सुरक्षा आॅडिट, विद्युत दुर्घटना में प्राथमिक चिकित्सा, यांत्रिक दुर्घटना, सर्पदंश,विद्युत उपकेन्द्र का अग्नि से बचाव इत्यादि पर प्रशिक्षण दिया जावेगा।
केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान रायपुर के मुख्य अभियंता श्री ए.के. तिर्की के मार्गदर्शन में आयोजित उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के आरंभ में अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री एन. डब्ल्यू. हेनरी ने कहा कि मैदानी अधिकारियों/कर्मचारियों के लिये दुर्घटना से बचाव के लिए समय-समय पर विद्युत सुरक्षा के प्रशिक्षण आयोजित किया जाता है। प्रशिक्षण शुभारंभ कार्यक्रम में विषय-विशेषज्ञों एवं अतिथि स्वागत अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री डी.आर. साहू,,श्री आवेदन कुजूर, श्री एस.के. वर्मा तथा कार्यक्रम के संयोजक श्री एल.आर. देवांगन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान के कार्यपालन अभियंता श्री पी.बी. बंजारे द्वारा किया गया।

पाठको की राय